रायपुर

Raipur News : रायपुर AIIMS में मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या, चौंकाने वाली है जान देने की वजह

Medical Student Suicide in Raipur Aiims : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Image

रायपुर एम्स में आत्महत्या

Medical Student Suicide in Raipur Aiims : रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एम्स के छात्र रंजीत भोयर (25) ने एम्स परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया, ''मंगलवार को भोयर के मित्रों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तब उन्होंने तुरंत छात्रावास वार्डन को सूचित किया। जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

अवसाद में था छात्र

अधिकारियों ने बताया कि छात्र उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आमानाका थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भोयर ने पिछले वर्ष पीजी इंटर्न की परीक्षा पास नहीं की थी तब से वह अवसाद में था, जिसका वह उपचार करा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article