Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला इलाका, कई लोगों के उड़े चीथड़े, मौतों से मचा हाहाकार

Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों के मरने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों के मरने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के 3 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ब्लास्ट इतना भयानक था कि दूर तक चिंगारियां उठती दिखाई दीं। फिलहाल, घायलों को रायपुर मेकाहारा और एम्स रेफर किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 8 से 10 हो सकती है। हालांकि, अभी कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Chhattisgarh Barood Factory Blast

बोरसी बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट

धमाके बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना पर रायपुर समेत दुर्ग से दमकल की गाड़ियां और एसडीआरए की रेस्क्यू टीम के 20 सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

End of Feed