रायपुर

Mahadev App Row: महादेव एप मामले में सौरभ चंद्राकर की सफाई, बोला-ED के संपर्क में हूं, जांच में कर रहा सहयोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 04:47 PM IST

Mahadev App Row : अपने बयान में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को महादेव बुक सट्टेबाजी घोटाले में बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि वे दोनों जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

Image

महादेव एप मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने।

Mahadev App Row : छत्तीसगढ़ में महादेव एप पर सियासत गरम हो गई है। पहले चरण के मतदान के दिन मंगलवार को भी राज्य में यह मुद्दा गरम रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए। इन सबके बीच महादेव एप के संस्थापक सौरभ चंद्राकर ने टाइम्स नाउ नवभारत को ई-मेल के जरिए एक बयान जारी किया है और महादेव एप मामले में अपनी और अपने पार्टनर रवि उप्पल की ओर से सफाई पेश की।

खुद को बेगुनाह बताया

अपने बयान में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को महादेव बुक सट्टेबाजी घोटाले में बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि वे दोनों जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। ईडी को जो जानकारी और दस्तावेज चाहिए उसको मुहैया करा चुके हैं। वे अनुरोध करते हैं कि उन्हें भगोड़ा न करार दिया जाए, क्योंकि वे इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

महादेव बुक के प्रमोटर नहीं

शुभम सोनी के सामने आए वीडियो से साफ है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव बुक के प्रमोटर नहीं है, शुभम सोनी ही महादेव का मालिक है। शुभम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को 508 करोड़ रुपए के भुगतान का दावा किया है। इस लेन-देन में भी सौरभ और रवि उप्पल का कोई लेना-देना नहीं है। इस कथित ट्रांजेक्शन में सौरभ और रवि कहीं शामिल नहीं थे।

बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर ऐप प्रवर्तकों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने उस ऐप को प्रतिबंध कर दिया है, जो पहले से ही भारतीय सर्वर में उपलब्ध नहीं है। राजधानी रायपुर में संवाददाताओं से बघेल ने कहा कि केंद्र को देश में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी बैंक खातों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें रद्द करना चाहिए, तभी ऐसे कृत्यों को नियंत्रित किया जा सकता है।

कांग्रेस एक 'नई कहानी' बना रही -केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कांग्रेस के इस दावे को खारिज किया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महीनों पहले विवादास्पद महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी लेकिन केंद्र कार्रवाई करने में विफल रहा। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक 'नई कहानी' बना रही है कि उसने दो महीने पहले ही केंद्र को पत्र लिखा था। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि बघेल सरकार ने जानबूझकर जांच को डेढ़ साल तक खींचा क्योंकि वह सट्टेबाजी ऐप के जरिए 508 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती थी।

(राकेश त्रिवेदी, मुंबई ब्यूरो चीफ )

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article