रायपुर

Jharkhand में ITBP जवान को लगी गोली, मौत की वजह संदिग्ध

झारखंड में दुर्घटनावश गोली चलने' से आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

धनबाद: जिले में मंगलवार को ‘‘दुर्घटनावश’’ गोली चल जाने से उत्तराखंड के रहने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बलियापुर में स्थित बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के एक शिविर में घटी। जवान की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे और विधानसभा चुनाव में तैनाती के लिए झारखंड आये थे।

सीने पर लगी गोली

पुलिस ने बताया कि कुमार अपनी बटालियन के साथ शिविर में रह रहे थे। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर संदीप के सहकर्मी उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें बेहोश पाया। कुमार की छाती पर गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जवान की मौत दुर्घटनावश गोली चल जाने से हुई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article