Raipur AC Blast: रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक ऑफिस में एसी फटने के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
एसी ब्लास्ट होने से आग
ब्लास्ट के दौरान ऑफिस में काम कर रहे थे लोग
यह घटना देवेंद्र नगर इलाके के सेक्टर-1 की है। जहां ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान ऑफिस में लगा AC ब्लास्ट हो गया। जिससे दफ्तर में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकले। जिन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। बताया जा रहा है जिस दफ्तर में यह घटना हुई वह सेकेंड फ्लोर में है।
एक महिला और पुरुष की मौत
इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेकिन इलाज के दौरान दोनों की हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है इस घटना में कुछ और लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। वहीं दमकल की टीम ने घटनास्थल पर आग भी बुझा ली गई है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
