छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित दुर्ग रेलवे जंक्शन में AC 3 टियर बोगी में आग लगने की सूचना मिली है। गनीमत यह रही की ये ट्रेन मालवाहक लाइन में खड़ी हुई थी, जिस कारण इसका अभी उपयोग नहीं किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने की वजह के बारे में पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आग अपने आप लगी की लगाई गई है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
