Chhattisgarh Budget 2025: छत्तीसगढ़ में 1.65 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर के विकास के लिए सरकार ने बनाया मास्टरप्लान

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बार 1.65 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसमें नक्सलवाद के सफाये के बाद बस्तर के विकास के लिए सरकार ने मास्टरप्लान तैयार किया है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बस्तर फाइटर के 3200 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति हुई है। इस बजट में बस्तर के विकास पर खास ध्यान दिया गया है। इसके तहत पर्यटन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और सरकार की कमाई 11% बढ़ने का अनुमान भी है।

Chhattisgarh Budget 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में 2025-26 का विकासोन्मुखी बजट पेश करते हुए बस्तर के विकास और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया है। इस बजट में बस्तर को एक नए विकास मॉडल के रूप में उभारने और नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। खास बात यह है कि बिना कोई नया टैक्स लगाए, सरकार की कमाई 11% बढ़ने का अनुमान है। इस साल सरकार ने कैपेक्स के लिए 26,341 करोड़ रखे हैं, जो पिछले साल से 18% ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि अब राज्य में और ज्यादा सड़कें, पुल, स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे, जिससे लोगों की जिंदगी बेहतर होगी और विकास तेजी से होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेगा। खासकर, बस्तर के विकास पर हमारा पूरा ध्यान है, जहां बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों पर बड़ा निवेश किया गया है। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और प्रगति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Budget 1

छत्तीसगढ़ बजट 2025

बस्तर के विकास के साथ सुरक्षा पर जोर

  • छत्तीसगढ़ सरकार को बस्तर में नक्सली तंत्र को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता मिली है। सवा साल में 305 नक्सली ढेर हुए हैं वहीं, 1000 ने आत्मसमर्पण किया है।
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल को सशक्त करने पर सरकार का विशेष जोर है। सरकार NSG की तर्ज पर SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) बनाएगी, जो नक्सल उन्मूलन में अहम भूमिका निभाएगी। 10 जिलों में एन्टी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, 5 जिलों में साइबर थाने बनेंगे। खनिज संसाधनों की सुरक्षा के लिए CISF के तर्ज पर SISF का गठन किया जाएगा। पुलिस बल को मजबूत करने के लिए एक नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जायेगा।
  • नक्सलवाद को खत्म करने में बस्तर फाइटर के योगदान को देखते हुए बजट में 3200 अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रावधान किया गया है। दो नक्सल प्रभावित ग्राम एलमागुंडा और डब्बाकोंटा में नवीन पुलिस थाना खोला जायेगा।

End of Feed