रायपुर : जिले में बृहस्पतिवार को एक ‘एसयूवी’ कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। कार में सवार लोग आरंग की ओर जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। SP ने बताया कि घायलों को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन सभी की लगभग मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
