छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के यहां ईडी का छापा पड़ा है। सोमवार सुबह-सुबह ईडी की टीम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर पहुंची और रेड शुरू कर दी। चैतन्य बघेल के अलावा और कई लोगों के ठिकनों पर ईडी ने छापा मारा, जिनसे कांग्रेस नेता के संबंध है।
भूपेश बघेल के बेटे के यहां ईडी की रेड
ये भी पढ़ें- 30-40 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए- गुजरात में अपने ही नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, AAP को भी लपेटा
शराब घोटाले के सिलसिले में छापेमारी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे और अन्य के परिसरों पर राज्य में धन शोधन मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।
ईडी ने क्यों मारी रेड
ईडी ने पूर्व में कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई। ईडी ने इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
