Raipur News: छत्तीसगढ़ में किसानों से कमीशन की मांग, सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 2, 2024, 02:33 PM IST

Raipur News: सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदान की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी गारंटी को पूरा करने का अभियान चलाया है। एक गारंटी किसानों को दो साल के बकाया बोनस के भुगतान की भी है, मगर इस राशि के भुगतान की एवज में कमीशन मांगे जाने की शिकायतें भी आ रही है। इस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। एक सहकारी बैंक प्रबंधक को निलंबित भी कर दिया गया है। राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सरकार ने धान किसानों के दो साल के बकाया बोनस की राशि का भुगतान किया था। भुगतान में कई तरह की गड़बड़ी की सरकार तक शिकायतें आई है।

Raipur News

छत्तीसगढ़ में किसानों से कमीशन की मांग

सीएम विष्णु देव ने जताई नाराजगी

बिलासपुर जिले के करगी रोड सहकारी बैंक के प्रबंधक द्वारा धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमीशन मांगे जाने की शिकायत की प्रारंभिक जांच सही पाये जाने पर वहां के प्रभारी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रभारी शाखा प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा के विरुद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने के फलस्वरूप प्रभारी प्रबंधक के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

End of Feed