रायपुर

Chhattisgarh January Holidays List 2024: छत्तीसगढ़ में जनवरी में छुट्टियों का अंबार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, बैंक, कार्यालय

Chhattisgarh January Holidays List 2024 - छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2024 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। आइये जानते हैं नए साल के पहले महीने जनवरी में आपके हिस्से कितनी छुट्टियां आएंगी।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

रायपुर: नए साल के आगमन में अब बस चंद दिन ही शेष रह गए हैं। आप सभी लोग नए साल की जश्न की तैयारी में कई प्लान कर रहे होंगे। इस खास मौके पर लोग घूमने की भी योजना बना रहे होंगे। लेकिन, इसके लिए छुट्टियां मिलना अनिवार्य है। तो चलिए 2024 के गैजेटेड छुट्टी यानी कि राजपत्रित छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्र सरकार की लिस्ट में 17 अनिवार्य हॉलिडे घोषित किए गए हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राज्य सरकार ने अपना कैलेंडर कैसा तैयार किया है। ये हम आपको बताते हैं। इसमें हम सबसे पहले जनवरी माह में मिलने वाले अवकाश के बारे में जिक्र करेंगे।

बैंकों में इतने दिन अवकाश

जनवरी माह में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा इस महीने में चार शनिवार और चार रविवार भी हैं। ऐसे मौकों में सरकारी दफ्तरों के बंद रहने के चांस ज्यादा हैं। आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो जान लें कि अगले महीने छुट्टियों की भरमार है। अगर, लगातार कई दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा तो लोगों के जरूरी काम अटक जाएंगे । ऐसे में आप जनवरी में बैंक में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं।

जनवरी में इतनी छुट्टियां

इसके अलावा सरकारी स्कूल और कार्यालय जनवरी माह में छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे। क्योंकि, नए साल के पहले महीने में चार शनिवार और चार ही रविवार हैं। इसके अलावा एक जनवरी को भी छुट्टी मिल सकती है। वहीं, 13 जनवरी को मकर संक्रांति और 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार के कैलेंडर में इन दो दिनों की छुट्टियों का जिक्र नहीं, लेकिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर आपके लिए छुट्टी का प्रावधान है। हो सकता क्षेत्रीय शुभ अवसरों के लिए भी आपके हिस्से कुछ छुट्टियां आ जाएं। वहीं, शीतलहर के चलते बच्चों के स्कूल बंद रह सकते हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article