रायपुर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत; गांव में मची अफरातफरी

राजनांदगांव जिले के भवंरमरा गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Image

मौके पर पहुंचे अधिकारी।

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भवंरमरा गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब परिवार घर में था। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मलबे से तीन शवों को बरामद किया।

कई घरों को पहुंचा नुकसान

ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिलेंडर क्यों फटा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article