छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नाले से भारी मात्रा में एसएलआर, AK-47 जैसे घातक हथियारों के बुलेट बरामद हुए। ये सभी कारतूस जिंदा बरामद हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
मछुआरे बच्चों को मिला कारतूस
यह मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जहां वीआईपी रोड के एक नाले में AK-47, इंसास, एसएलआर , 3नॉट 3 के 88 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वीआईपी रोड स्थित डब्लूबी कैनयन होटल के पास रात में नाले में यह कारतूस बरामद हुए। इन कारतूसों को मछुआरों बच्चों ने मछली पकड़ने के दौरान देखा और इससे खेलने लगे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस को सूचना मिली की होटल के पास कुछ बच्चे कारतूसों से खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और कारतूस को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान पता चला कि सभी कारतूस जिंदा है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इतनी मात्रा में कारतूस यहां पर कैसे पहुंचा। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
