Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क पर दो पाइप बम तथा एक कुकर बम बरामद किया गया है।
IED बम
तलाशी अभियान में जब्त हुआ IED
बकौल पुलिस, गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो पाइप बम और एक कुकर बम बरामद किया।
सीरीज में लगाया था बम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के खंभे को काटकर डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था। उन्होंने बताया कि इन बम को सड़क के किनारे और मध्य में लगाया गया था।
नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि पाइप बम लगभग 30-30 किलोग्राम का तथा कुकर बम 10 किलोग्राम वजन का था। सभी बम को कमांड स्वीच सिस्टम से दो-दो मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने सभी बम को निष्क्रिय कर दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
