Raipur News: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी, रायपुर समेत कई जिलों में गिरा पारा; मौनपाट रहा सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में पारा गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के तापमान पर नजर डाले तो गुरुवार को प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सरगुजा जिले में दर्ज हुआ है। हमेशा की तरह सबसे अधिकतम तापमान राजधानी रायपुर में 28.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यह तापमान रायपुर के एक हिस्से का है दूसरे हिस्से में तापमान में गिरवाट देखने को मिली है। राजधानी का माना क्षेत्र सबसे ठंडा रहा है।

Raipur Weather Update.

छत्तीसगढ़ में अब पारा नीचे लुढ़क रहा है राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है।

अलाव की व्यवस्था में जुटा नगर निगम

रायपुर के शहरी इलाको में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर का एयरपोर्ट का इलाका माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा है। रायपुर में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की टीम अलग-अलग इलाको में अलाव की व्यवस्था में जुट गई है।

End of Feed