Chhattisgarh Suicide Case: छत्तीसगढ़ में BSF जवान ने गोली मारकर की आत्‍महत्‍या, पत्‍नी की मौत के बाद से था परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2023, 04:35 PM IST

Chhattisgarh Suicide Case: बीएसएफ की 162वीं बटालियन का आरक्षक सिन्हा शनिवार को अपने बैरक में था, तभी अचानक गोली की आवाज सुनकर उसके सहकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने सिन्हा को खून से लथपथ मृत पाया। करीब में ही सिन्हा की इंसास राइफल पड़ी थी।

Chhattisgarh Suicide Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर रावघाट पुलिस थाना क्षेत्र के सारंगीपाल गांव में शनिवार को बीएसएफ जवान बाल्मिकी सिन्हा ने खुद को गोली मार ली।

​Chhattisgarh Suicide Case, Suicide Case in Raipur, Raipur Suicide, BSF Soldier Suicide, Crime News



छत्‍तीसगढ़ में आत्महत्‍या का मामला। (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ की 162वीं बटालियन का आरक्षक सिन्हा शनिवार को अपने बैरक में था, तभी अचानक गोली की आवाज सुनकर उसके सहकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने सिन्हा को खून से लथपथ मृत पाया। करीब में ही सिन्हा की इंसास राइफल पड़ी थी। सिन्हा रायपुर जिले के मंदिर हसौद के रीवा गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि जवान ने पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाया है, क्योंकि हाल ही में उसकी पत्नी की मौत हुई थी, जिससे वह दुखी और परेशान रहता था।

End of Feed