रायपुर

Chhattisgarh: दुर्ग में एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

Image

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्रक की ठोकर लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढौर गांव के करीब एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार राजेश साहू (32), ऋतु साहू (28) और 12 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई तथा दो वर्षीय बालिका घायल हो गई है।

सीमेंट से लदे ट्रक ने मारी टक्कर

उन्होंने बताया कि ढौर गांव का निवासी साहू परिवार किसी कार्य से कचांदुर गांव गया था। आज सुबह लगभग नौ बजे जब वह लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तब गांव से कुछ दूरी पर सीमेंट से लदे हुए एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायल बालिका को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article