रायपुर

Chhattisgarh: सूरजपुर में तेज रफ्तार वाहन से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार देर रात को एक वाहन से कार की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक तेज रफ्तार वाहन से कार की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

वाराणसी जाते समय हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 11 बजे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग में गोटगवां गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि बुधवार रात प्रतापपुर विकासखंड के गोवर्धनपुर गांव से चार युवक एक कार में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। जब वह गोटगवां गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई।

मृतकों की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कार सवार प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), और पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार युवक विनय यादव (21) और पिकअप वाहन चालक विक्रम सिंह बड़ा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article