Chhattisgarh Rajyotsava 2024: छत्तीसगढ़ के लिए दिवाली हुई खास, दीपोत्सव के बाद अब राज्योत्सव की तैयारी, सुरम्य आवाजों से गूंजेगा शहर

Chhattisgarh Rajyotsava 2024: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के दिन दिवाली का होना इसे और खास बनाता है। दीपोत्सव के बाद अब प्रदेश में राज्योत्सव की तैयारी की जा रही है। इस साल छत्तीसगढ़ 25वें वर्ष में आगे बढ़ रहा है। राज्योत्सव का आयोजन 4 से 6 नवंबर 2024 को नवा रायपुर में किया जा रहा है।

Chhattisgarh Rajyotsava 2024: दिवाली का त्योहार सुख और समृद्धि से भरा त्योहार है। हर साल इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी दिवाली को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला है। लेकिन इस बीच दिवाली छत्तीसगढ़ के लिए और भी खास हो गई है। 1 नवंबर को दिवाली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ को 24 साल पूरे हुए हैं। अब राज्य अपने 25वें साल में जा रहा है। बता दें कि आज से 24 साल पहले 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी। इस साल स्थापना दिवस के दिन दिवाली होने से राज्य में हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। ये संयोग नहीं, छत्तीसगढ़ को विकास की ओर आगे ले जाने के संकल्प की तरह हैं। अब दीपोत्सव के बाद राज्योत्सव मनाया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

Chhattisgarh Rajyotsava 2024

दीपोत्सव के बाद अब राज्योत्सव की तैयारी

दीपोत्सव के बाद होगी राज्योत्सव की शुरुआत

छत्तीसगढ़ और राज्य से निवासियों के लिए यह बड़ी बात है कि राज्य का स्थापना दिवस और दिवाली का त्योहार एक ही दिन पड़ा है। इस खुशी में दिवाली के दीयों के साथ एक दीया प्रदेश को विकास की डगर पर ले जाने के लिए जलाया गया। दीपोत्सव के बाद प्रदेश में अब राज्योत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। राज्योत्सव का आयोजन नए रायपुर में किया जाएगा।

End of Feed