Breaking News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को CM विष्णु देव साय का दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। यह लाभ एक अक्टूबर से प्रभावी होगा-

DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है। बताया गया कि एक अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बता दें कि कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है।

cm vishnu deo sa

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में उनकी सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।

End of Feed