रायपुर

DA Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को मिला होली गिफ्ट, सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया

छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

Photo : ANI

DA Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि हमने मोदी की गारंटी के तहत महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य स्तर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article