Chhattisgarh News: भूपेश बघेल के बिगड़े बोल, 'एक लोटा जल चढ़ा दो' बयान के साथ बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर सनातन धर्म का सहारा लेने का आरोप लगाया।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में आयोजित एक कार्यक्रमें में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया और धर्म का मजाक उठाया। कांग्रेस नेता का कहना है कि बीजेपी आस्था नहीं अंधविश्वास फैला रही है। उनका कहना है कि भाजपा सनातन धर्म का सहारा लेकर जनता से झूठ बोल रही है और भ्रम फैला रही है। वह इसे सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार मानते हैं।

Chhattisgarh News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सनातन धर्म पर दिया कांग्रेस नेता ने विवादित बयान

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शामिल जनता को संबोधित करते हुए सनातन धर्म को लेकर कहा, “एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है।”

End of Feed