'सरेंडर कर चुके नक्सलियों के खिलाफ चल रहे केस होंगे खत्म' विष्णु देव साय कैबिनेट में बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित नक्सलियों पर विष्णु देव साय कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक सरेंडर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे केस खत्म होंगे। केस खत्म करने जिला स्तर पर समिति बनेगी, प्रदेश स्तर पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति फैसला लेगी।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है।

Vishnu Deo Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो: Facebook)

मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों के अच्छे आचरण तथा नक्सलवाद उन्मूलन में दिए गए योगदान को ध्यान में रखकर उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के निराकरण पर विचार का प्रावधान है।

End of Feed