रायपुर

Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2024, 01:22 PM IST

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। ये तीनों पश्चिम बंगाल के निवासी थे और छत्तीसगढ़ में काम करते थे।

Image

धमतरी में सड़क दुर्घटना।

Photo : Times Now Digital

Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार पश्चिम बंगाल के निवासी थे। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव के करीब बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में शरीफुल हक (21), अब्दुल रहीम (42) और कमालीन जमाल (26) की मौत हो गई। तीनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी थे।

छत्तीसगढ़ में करते थे काम

उन्होंने बताया कि तीनों मजदूर भोथली बोडरा गांव में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे। बुधवार शाम जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिहावा सांकरा गांव से अपने गांव की ओर जा रहे थे तब सांकरा के करीब वह एक नहर के पुल से टकरा गए। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पुल के ऊपर रह गई तथा तीनों 14 फुट नीचे गिर गए जिससे तीनों की मृत्यु हो गई।

परिजनों को भेजी गई सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

End of Article