रायपुर

Bijapur IED Blast: CM विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में नक्सलियों द्वारा हुए आईईडी ब्लास्ट की घटना को निंदनीय और दुखद बताते हुए कहा,यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Image

CM ने घटना पर जताया दुख।

Photo : Times Now Digital

Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा।

सीएम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। इस हमले की पूरी जांच और आकलन किया जा रहा है।"

केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को दोहराया

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि केंद्रीय गृह मंत्री का संकल्प है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बस्तर के पांच नक्सल प्रभावित जिलों से भी 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज करने और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article