गृहमंत्री के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार, ऑपरेशन रोकने की मांग, सरकार भी बातचीत के लिए मानी

गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। नक्सलियों के केंद्रीय समिति के ने एक पर्चा जारी करके सरकार से ऑपरेशन रोकने की मांग की है। सेंट्रल कमेटी ने पर्चे में ये स्वीकारा है कि पिछले 15 महीनों में उनके 400 साथी मारे गए हैं।

4 अप्रैल और 5 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। नक्सलियों की केंद्रीय समिति ने एक पर्चा जारी कर के सरकार से शांति वार्ता की पहल की है। सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने इस पर्चे में लिखा है कि पिछले 15 महीनों में उनके 400 साथी मारे गए हैं। अगर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन रुकती है, तो हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। ये फैसला लेने से पहले नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी ने हैदराबाद में बैठक की थी।

naxalites offers peace talk with government

नक्सलियों ने पर्चा लिखकर की शांति वार्ता की मांग

अभियान से दहशत में नक्सली

फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। आए दिन किसी बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर आती है। इसी ऑपरेशन के कारण नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है।

End of Feed