रायपुर

अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज शाम छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया।

Image

गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय

Photo : Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे। शाह शनिवार को बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के कमांडरों से बातचीत के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह के आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह नवा रायपुर के एक होटल के लिए रवाना हो गए।

दंतेवाड़ा जाएंगे गृहमंत्री

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर 12.10 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे तथा मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, वह राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बस्तर पंडुम' उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाह नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के कमांडरों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को वह दिल्ली रवाना होने से पहले शाम 5.20 बजे नवा रायपुर के एक होटल में नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अमति शाह का नक्सल खात्मे का वादा

केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले कहा था कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। शाह ने मंगलवार (एक अप्रैल) को बताया था कि भारत में वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर छह हो गई है। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, " मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण और सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है। भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।''

लगातार मारे जा रहे नक्सली

गौरतलब है कि 2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। पिछली जनवरी से सुरक्षा बलों ने कई मुठभेड़ों में करीब 350 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर बस्तर क्षेत्र से हैं। हाल ही में 29 मार्च को बस्तर क्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सली मारे गए।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article