Balod accident:छत्तीसगढ़ में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 4, 2023, 09:01 AM IST

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बोलेरो कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसे में 5 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में 5 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम-भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे।

Balod accident, road accident in Chhattisgarh, Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ के बालोद में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया

इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बघेल ने ट्वीट किया कि अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चर्मा के बीच बलोदगहन के पास एक शादी समारोह में जा रहे बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है और एक लड़की की हालत गंभीर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और एक बच्ची की हालत गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

End of Feed