Chhattisgarh: फेसबुक पर महिला फेक ID बनाने वाले बदमाशों को तीन साल की सजा, 20 हजार का जुर्माना लगाया

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में फेसबुक पर महिला की फेक आईडी बनाकर छवि खराब करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी छवि खराब करने और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। दोनों आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा और 20-20 हजार रुपए के जुर्माने लगाए गए हैं। पीड़िता ने थाना सक्ती में 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। इसकी वजह से उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Crime News

फेसबुक पर महिला फेक ID बनाने वाले बदमाशों को तीन साल की सजा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस जांच के बाद सक्ती निवासी जय प्रकाश अग्रवाल और अमन गर्ग को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि इन दोनों ने फर्जी आईडी बनाई थी। इसमें जय प्रकाश अग्रवाल ने अपना मोबाइल नंबर दिया था और आईडी अमन गर्ग चला रहा था। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम जब्त कर लिया था।

End of Feed