रायपुर

अबूझमाड़ अब नक्सल नहीं, टैलेंट और उम्मीदों से पहचाना जाएगा – ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025’ की पूरी तैयारी

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 प्रतिभागियों के लिए पार्किंग, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। दौड़ के दौरान ठंडा पानी, जूस, फल, बिस्किट और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी होगी।

Image

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 की पूरी तैयारी

अबूझमाड़, जिसे अब तक नक्सलवाद के नाम से जाना जाता था, अब अपनी प्रतिभा और संभावनाओं के लिए पहचाना जाएगा। इसी नए बदलाव को दिखाने के लिए 2 मार्च को ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में 5,000 से ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं, जो यह साबित करेगा कि अबूझमाड़ आगे बढ़ने को तैयार है।

इस दौड़ में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर कोई इसमें भाग ले सके – चाहे कोई अनुभवी धावक हो या पहली बार दौड़ने वाला। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एकता, शांति और नई उम्मीदों का संदेश देने वाला आयोजन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “अबूझमाड़ को अब नक्सलवाद नहीं, यहां के लोगों की काबिलियत और ऊर्जा के लिए जाना जाएगा। खेल हमें जोड़ते हैं, और यह मैराथन भी एक नए अबूझमाड़ की शुरुआत है।”

प्रतिभागियों के लिए पार्किंग, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। दौड़ के दौरान ठंडा पानी, जूस, फल, बिस्किट और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी होगी। रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम से प्रतिभागियों को लाइव अपडेट मिलेंगे और रास्ते को LED लाइट्स से मार्क किया जाएगा, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। राज्य के खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह मैराथन अबूझमाड़ की नई पहचान को दर्शाती है। खेलों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है, और यह आयोजन यहां के युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा।”

बस्तर संभाग प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि , अबूझमाड़ की यह मैराथन दुनिया को बताएगी कि यहां के लोग आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अब यह इलाका डर का नहीं, बल्कि सपनों और सफलताओं का नया केंद्र बनेगा!

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article