Chhattisgarh में CRPF के सामने नक्सलियों ने टेके घुटने! 10 ने किया आत्मसमर्पण; 5 पर था लाखों का इनाम

छत्तीसगढ़ में बीजापुर में पांच इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सलियों ने जिले में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग होने के कारण आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर: जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नियमगिरी एरिया कमेटी के सदस्य अर्जुन मड़कम (20) पर दो लाख रुपए का इनाम है। वहीं, पालागुड़ा जनताना सरकार के उपाध्यक्ष हड़मा ताती ऊर्फ मोरली (38), नक्सली हुंगा माड़वी (42), भीमा माड़वी (34) और नंदा मड़कम (45) पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग होने के कारण आत्मसमर्पण किया है।

Naxalites surrender in Bijapur

(फाइल फोटो)

शासन की आत्मसमर्पण योजना से नक्सलियों ने लिया फैसला

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए नगद प्रदान किया गया है।

End of Feed