Raipur News: रायपुर में चाइनीज मांझे से खौफनाक हादसा, युवक के होंठ-गाल बुरी तरह कटे

रायपुर में मकर संक्रांति के बाद चाइनीज मांझे के एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंडरी एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर शाम एक युवक मांझे की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। जिससे उसके गाल और होंठ बुरी तरह घायल हो गए। सर्जरी में उसके चेहरे पर 34 टांके लगाने पड़े। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस मामले पर निगम प्रशासन और राज्य सरकार को घेरा है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाइनीज मांझे का जानलेवा खतरा सामने आया है। जहां एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे से उसके होंठ और गाल बुरी तरह कट गए। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों को उसकी सर्जरी करनी पड़ी। इस दौरान उसके चेहरे पर कुल 34 टांके लगाए गए।

Raipur Manjha

चाइनीज मांझे से युवक हुआ जख्मी

पंडरी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

यह घटना रायपुर में पंडरी एक्सप्रेसवे की है। गुरुवार देर शाम को युवक इस रास्ते से गुजर रहा था। तभी वह चाइनजी मांझे की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद लोगों में चाइनीज मांझे को लेकर दहशत का माहौल है। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस मामले पर निगम प्रशासन और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि निगम और जिला प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम चाइनीज मांझे की ब्रिकी हो रही है। जिसके कारण लोग लगातार ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। आकाश तिवारी ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

End of Feed