शहर

VIDEO: गुजरात के अमरेली में भजन गायिका ने बांधा समा, भाजपा नेताओं ने लगा दी नोटों की झड़ी

गुजरात के अमरेली में भजन गायिका ने एक कार्यक्रम के दौरान समा बांध दिया। इसके बाद उनके ऊपर नोटों की बारिश होने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

भजन गायिका पर नोटों की बारिश।

Photo : Times Now Digital

गुजरात के अमरेली जिले में एक भजन कार्यक्रम के दौरान भजन कलाकार अल्पा पटेल पर भाजपा नेताओं ने नोटों की बारिश की। यह मामला बगसरा के पास चूड़ा गांव में आयोजित एक लेवा पटेल समाज के कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित तालुका भाजपा अध्यक्ष प्रदीप भाखर और अनिल वेकरिया ने भी कलाकार पर नोट बरसाए। इस दौरान मंच नोटों से भर गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सौराष्ट्र में डायरों में धन बरसाने की परंपरा

बता दें कि सौराष्ट्र क्षेत्र में डायरों, कथा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धन बरसाने की परंपरा काफी पुरानी है। लोग अपनी श्रद्धा और खुशी का इजहार करने के लिए कलाकारों पर नोट बरसाते हैं। इस तरह बरसाया गया धन आमतौर पर समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

विवादों में घिरा मामला

आपको बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम अक्सर विवादों में भी रहते हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास और धन की बर्बादी मानते हैं, जबकि अन्य इसे सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा मानते हैं। इसके साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article