शहर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धंसी सड़क, लैंडस्लाइड से हुआ भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा हैं। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण कहीं सड़क के धंसने की खबर सामने आ रही है तो वहीं जगह पेड़ गिर गए हैं। बारिश से लैंडस्लाइड होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से कहीं पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं सड़क धंसने की खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही वर्षा से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई मार्गों के ठप होने के कारण वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में अगले 12 से 13 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा के कारण पंजाब के दुनेरा के पास सड़क धंसने से चंबा–पठानकोट मार्ग ठप हो गया है।

शिमला में बारिश के कारण गिरे पेड़

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। शहर के आईएसबीटी के पास पांजड़ी में पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पेड़ के चपेट में आई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लेकिन इस दौरान गनीमत यह रही है कि जनहानि नहीं हुई है।

शिमला में भूस्खलन

भारी बारिश के कारण शिमला-तत्तापानी मार्ग पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण बल्देयां में सड़क अवरुद्ध हो गई है। बताया जा रहा है कि मार्ग को बहाल करने के लिए उसकी मरम्मत का काम जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article