शहर

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में धन वर्षा, भक्तों में मची लूटने की होड़; मंदिर प्रबंधन लेगा एक्शन

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में धन वर्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर में पुजारी द्वारा लुटाये जा रहे नोटों को लूटने के लिए भक्तों में अफरातफरी मचते हुए देखी गई। वीडियो देख मंदिर प्रशासन ने एक्शन लेने की बात कही है।

Image

बांके बिहारी मंदिर

Mathura News: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दिन प्रतिदिन भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। पिछले कुछ सालों से यहां हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु बिहारी जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। किसी न किसी कारण बांके बिहारी मंदिर सुर्खियों में बना रहता है। ठीक उसी प्रकार से बांके-बिहारी मंदिर एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। इस बार मंदिर धन वर्षा के कारण सुर्खियों में है। यहां मंदिर के जग मोहन यानी भगवान के बैठने के स्थान से पुजारी द्वारा धन की वर्षा की गई। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मंदिर में हुई नोटों की बारिश में श्रद्धालु को नोट लूटते हुए देखा गया।

मामले पर प्रबंधन लेगा एक्शन

मंदिर में धन वर्षा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्शन लेने की जानकारी दी है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की गई। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि मंदिर में नोट क्यों लुटाए गए, इसका पता लगाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं में नोट लूटने की मची होड़

पुजारी द्वारा नोट लुटाए जाने पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में नोटों को लूटने के होड़ मच गई। भक्तों ने लुटाये जा रहे नोटों को प्रसाद स्वरूप समझकर लूटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने इसकी एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

नोटो की बारिश वाली ये वीडियो 8 जुलाई की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में शयन आरती के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई थी। तभी एक पुजारी ने अचानक नोटों की गड्डी निकाली और उसे लुटाना शुरू कर दिया और भक्तों में नोट लूटने के लिए अफरा तफरी मच गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें