ट्रेन की निचली सीट पर बैठे यात्री पर गिरा अपर बर्थ, एक झटके में मौत; रेलवे ने कही चौकाने वाली बात

ट्रेन की निचली बर्थ पर बैठे एक व्यक्ति पर अपर बर्थ गिरने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई और रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने चेन सही से न लगे होने के कारण बर्थ के नीचे गिरने की जानकारी दी।

बीते 16 जून को ट्रेन की ऊपरी बर्थ के निचली सीट पर बैठे एक व्यक्ति पर गिरने का मामला सामने आया। राजकीय रेलवे पुलिस ने जानकारी दी कि, ऊपरी बर्थ गिरने से घायल हुए 60 वर्ष के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अन्य यात्री द्वारा गलत तरीके से जंजीर लगाने के कारण ऊपर की बर्थ नीचे के यात्री पर गिर गई, जिस कारण निचली सीट पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए अक्सर कहा जाता है कि बर्थ खोलते समय उस पर जंजीर सही तरीके से लगानी चाहिए ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सके।

Railways reacts after Kerala man dies after train upper berth falls on him

ट्रेन की निचली सीट पर बैठे यात्री पर अपर बर्थ गिरने से मौत

ट्रेन में ऊपरी बर्थ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

जानकारी के अनुसार, केरल के अली खान सीके अपने दोस्तों के साथ 12645 - एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। इस ट्रेन में उनकी बर्थ निचली थी और वह आगरा जा रहे थे। जीपीआर के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन तेलंगाना के वारंगल जिले से गुजर रही थी, उसी दौरान ये घटना हुई। अधिकारी ने बताया की बर्थ गिरने से यात्री की गर्दन में चोट आई। उन्हें रामागुंडम नाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में स्थिति को देखते हुए उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 24 जून को उनकी मौत हो गई।

End of Feed