Holi Special Train: न हों निराश, अपनों के साथ ही मनेगा रंगों का त्योहार, रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 10 स्पेशल ट्रेनें

आगामी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। होली के अवसर पर हर कोई अपनों के बीच जाना चाहता है, ताकि रंगों के त्योहार का भरपूर लुत्फ लिया जा सके। इस अवसर पर आपको अपनों के बीच जाने में किसी तरह की दिक्कत हो, इसके लिए रेलवे ने 10 होली स्पेशल ट्रेनेंं चलाई हैं जो बिहार जाएंगी।

रंगों का त्योहार होली हर कोई अपनों के साथ मनाना चाहता है। होली के अवसर पर हर कोई अपनों के पास जाना चाहता है, इसलिए ट्रेनों में भी जगह नहीं मिलती है। ऐसे में भारतीय रेलवे कुछ अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करती है, जिन्हें स्पेशल ट्रेन कहा जाता है। अगर आपको भी घर जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है तो परेशान न हों, आपके लिए खुशखबरी है। विशेषतौर पर बिहार जाने वाले लोगों के लिए। होली पर बिहार के लिए 10 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जो देश के कई अन्य शहरों को भी आपस में जोड़ेंगी। चलिए जानते हैं।

10specialtraintobihar

होली पर बिहार के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें घोषित

होली के लिए ट्रेनों में टिकटों की मारामारी कई महीनों पहले से शुरू हो जाती है। सीट की इस मारामारी में अगर आपको भी टिकट नहीं मिल पायी है तो रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह घोषणा साउथ-सेंट्रल रेलवे ने की है। यह 10 स्पेशल ट्रेनें चर्लापल्ली (Charlapalli) से दानापुर (Danapur) और मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के बीच चलेंगी। यह स्पेशल ट्रेनें मार्च में कुछ खास तारीखों पर चलेंगी, ताकि होली के अवसर पर घर जाने वाले और वापस आने वालों को परेशानी न हो।

End of Feed