CBSE के अधिकारियों के तबादले पर बरसे राहुल गांधी;बोले- यह महज कवर अप, असली जिम्मेदारों को बचाया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि सीबीएसई अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया गया,एक सदस्यीय जांच समिति बना दी गई, लेकिन असली जिम्मेदार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीबीएसई की ऑनलाइन मूल्यांकन (On-Screen Marking) प्रणाली और नीट पेपर लीक को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीबीएसई के शीर्ष अधिकारियों के तबादले को 'कवर-अप'करार दिया। कांग्रेस नेता ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मामले पर पर्दा डालने की कोशिश है। अधिकारियों को हटा दिया गया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया।

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला।

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला।

राहुल गांधी ने बोला हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि सीबीएसई अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया गया,एक सदस्यीय जांच समिति बना दी गई, लेकिन असली जिम्मेदार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लिखा, "सीबीएसई चेयरमैन ट्रांसफर, सीबीएसई सचिव ट्रांसफर, एक सदस्यीय जांच समिति गठित और असली जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान सुरक्षित। अधिकारियों को हटाया गया, मंत्री को बचा लिया गया। यह जवाबदेही नहीं, बल्कि लीपापोती है।"

End of Feed