'शुक्र है, ये सिर्फ ड्राफ्ट लिस्ट है, अभी भी मेरे पास...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के राघव चड्ढा, AAP ने झाड़ा पल्ला

Raghav Chadha Voter List Row: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम 'शिफ्टेड' श्रेणी में डाल दिया गया है। इस मुद्दे पर राघव चड्ढा ने पंजाब की आप सरकार पर राजनीतिक रंजिश का आरोप लगाया है, जबकि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने इसे पूरी तरह चुनाव आयोग की प्रक्रिया बताया है।

Raghav Chadha Voter List Row: पंजाब की राजनीति में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम राज्य की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' यानी स्थानांतरित श्रेणी में दर्ज मिला। इस बात का खुलासा खुद राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए किया। उन्होंने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है।

raghav Draft Electoral Roll

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार (फाइल फोटो)

राघव चड्ढा के अनुसार, वह वर्तमान में पंजाब से ही राज्यसभा सांसद हैं और उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मोहाली में ही अपना वोट डाला था। इसके बावजूद ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में उनका नाम 'शिफ्टेड' दिखाना बेहद चौंकाने वाला है। हालांकि, उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक ड्राफ्ट सूची है, फाइनल नहीं। अभी दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि जारी है, जिसके दौरान वे इस गलती को दुरुस्त करवा लेंगे।

End of Feed