अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के CM धामी, उत्तराखंड कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर जिम्मेदार संवाद और उत्तराखंड कांग्रेस से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आज यानी मंगलवार 13 अक्टूबर को कहा कि अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए।

pushkar singh dhami on rahul gandhi

अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के CM धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अजीत डोभाल जी को बार-बार निशाना बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे? क्या वे अजीत डोभाल जी के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे?

End of Feed