पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात; दो श्रद्धालुओं की मौत, कई अन्य घायल

पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ और बारिश के बीच अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल या बेहोश हो गए। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज उपलब्ध कराया।

Puri Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ और बारिश के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे एक दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए तथा कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्सव के दौरान सात लोग अस्वस्थ हो गए थे और उन्हें बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया।

Puri Jagannath Rath Yatra

जगन्नाथ धाम रथयात्रा के दौरान मची अफरातफरी

बयान में कहा गया, "इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु की मौत हो गई। संबंधित अधिकारी उनकी मौत के सही कारण का पता लगा रहे हैं।" इसमें कहा गया, "इससे अलावा एक अन्य असंबंधित घटना में 35 वर्ष से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा और तत्काल चिकित्सा सहायता दिए जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई।" मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बारिश के कारण अस्वस्थ हुए कई श्रद्धालुओं का अस्पतालों में इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसने कहा कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और लगातार बारिश के कारण दिनभर में थकान, शरीर में पानी की कमी, दम घुटने और स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानियों के मामले सामने आए।

End of Feed