शहर

Punjab News: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 आईपीएस सहित 32 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Punjab News: पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल की है। इस फेरबदल में 21 आईपीएस ऑफिसर, 3 कमिश्नर और 7 जिलों के एसएसपी का ट्रांसफर किया गया है।

Image

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 32 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Punjab News: पंजाब पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने सोमवार के दिन अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर सहित कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस तबादले की प्रक्रिया में 3 पुलिस कमिश्नर और 21 इंडियन पुलिस सर्विजेज - आईपीएस भी शामिल है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लुधियाना पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धु को डीआईजी के रूप में तैनात किया है तो वहीं कुलदीप सिहं को लुधियाना पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के इस तबादले में 7 जिलों के एसएसपी ऑफिसर को भी बदला गया है।

कहां हुई किस पुलिस ऑफिसर की पोस्टिंग

पोस्टिंग/ट्रांस्फर्ड की जानकारी के लिए जारी लिस्ट के अनुसार, आईपीएस ऑफिसर बी. चंद्रशेखर को एडीजीपी आधुनिकीकरण के रूप में चंदीगढ़ में तैनाती मिली है। आईपीएस प्रवीन कुमार को एडीजीपी एनआरआई के रूप में पंजाप एसएएस नगर में तैनात किया गया है। नीरजा वेरुवरु को एडीजीपी साइबर क्राइम के रूप में पंजाब एसएएस नगर में तैनात किया गया है। राजेश कुमार जैसवाल को एडीजीपी इंटेलिजेंस-I के रूप में पंजाब एसएएस नगर में तैनात किया गया है। नीलब किशोर एडीजीपी को एसटीएफ का काम देखने के लिए तैनात किया गया है। शिव कुमार को एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी के कार्यों को देखने के लिए तैनात किया गया है। जयशंकर सिंह एडीजीपी रोपर रेंज और इंटेलिजेंस-II के रूप में तैनात किया गया है। प्रदिव कुमार यादव को आईजीपी टेक्निकल सर्विसेज का कार्यभार संभालने के लिए चंदीगढ में तैनात किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article