शहर

Jalandhar Fire News: चंद मिनटों में धू-धू कर जली गद्दा फैक्ट्री, दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं

Jalandhar Punjab News Today: पंजाब के जालंधर स्थित बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की भयावह लपटों और धुएं से हड़कंप मच गया। दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Image

जालंधर के बस्ती बावा खेल में हादसा

Jalandhar Punjab News Today: जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्थित 'मोदी फार्म' नाम की एक गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के बाद आसमान में उठे काले धुएं के गुबार को दूर-दूर से देखा जा सकता था, जिससे आसपास के रिहाइशी इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। गद्दे, कपड़े और रूई जैसी ज्वलनशील वस्तुएं होने के कारण आग तेजी से फैली, जिसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फिलहाल आग लगने के सटीक और वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। आग के कारण फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलकर राख होने का अनुमान है। हालांकि, कुल कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने और कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हो सकेगा। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article