Punjab News: तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी ASI इकबाल सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव नौशहरा पन्नूआ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा साहिब से घर लौट रहे इकबाल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। थाना सरहाली के अंतर्गत आने वाले गांव नौशहरा पन्नूआ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फिरोजपुर पुलिस में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ASI Iqbal Singh Murder

एक महीने पहले भतीजे की भी हुई थी हत्या

गुरुद्वारा साहिब से लौटते समय बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI इकबाल सिंह रविवार को गांव के स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान वह सिविल कपड़ों में थे और ड्यूटी पर नहीं थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

End of Feed