पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 1700 स्टूडेंट कर रहे फ्री IIT, NIT और AIIMS कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी

पंजाब अकादमिक कोचिंग फॉर एक्सीलेंस (पेस) कार्यक्रम के तहत आयोजित विंटर रेज़िडेंशियल कोचिंग कैंपों में सरकारी स्कूलों के 1700 से अधिक होनहार विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी और एम्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में तैयारी करने का लाभ मिल रहा है।

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया कि पंजाब अकादमिक कोचिंग फॉर एक्सीलेंस (पेस) कार्यक्रम के तहत आयोजित विंटर रेज़िडेंशियल कोचिंग कैंपों में सरकारी स्कूलों के 1700 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी करने का लाभ उठाया। इसके जरिए प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च-स्तरीय कोचिंग तक पहुंच सुनिश्चित हो रही है। जानकारी के मुताबिक, आईआईटी, एनआईटी और एम्स के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इन कैंपों के तीन केंद्रों में कुल 1728 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान (फोटो-@BhagwantMann)


कहां से कितने छात्र शामिल

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बठिंडा में 601 विद्यार्थी (359 छात्राएं, 242 छात्र), लुधियाना में 573 विद्यार्थी (327 छात्राएं, 246 छात्र) और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 554 विद्यार्थी (367 छात्राएं, 187 छात्र) शामिल थे। बैंस ने कहा यह पहल युवाओं को सशक्त बनाती है, उनमें आत्मविश्वास पैदा करती है और किसी भी पृष्ठभूमि के योग्य विद्यार्थियों को शीर्ष संस्थानों में पढ़ने का निष्पक्ष अवसर देती है। हम ऐसा शैक्षणिक वातावरण बना रहे हैं जो उत्कृष्टता और समानता को प्राथमिकता देता है।

End of Feed