पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना' से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, 36-59 वर्ष आयु वर्ग की आधी से अधिक लाभार्थी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना के तहत 33 लाख महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी गई। इस योजना के तहच 36-59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिला।

पंजाब की भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना' राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनकर उभरी है। बढ़ती महंगाई, घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के बीच यह योजना महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है।

​भगवंत मान

भगवंत मान

सरकार के अनुसार, 25 जून 2026 तक पंजीकरण कराने वाली करीब 33 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि शेष पात्र महिलाओं को यह राशि 1 अगस्त को जारी की जाएगी। अब तक इस योजना के तहत करीब 70 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।

End of Feed