शहर

पंजाब : बच्चों की हाजिरी पर नजर, स्कूलों में लागू होगा अटेंडेंस ट्रैकिंग सिस्टम; क्या है 'मिशन समर्थ 4.0' प्लान

पंजाब सरकार ने मिशन समर्थ 4.0 के तहत एक अत्याधुनिक उपस्थिति ट्रैकिंग प्रणाली लागू की है, जिससे अभिभावकों को उनके बच्चों की रोजाना उपस्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो इसकी सूचना भी तुरंत भेजी जाएगी।

Image

पंजाब सरकार ने लॉन्च किया मिशन समर्थ 4.0

पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “मिशन समर्थ 4.0” की शुरुआत की गई है। इस पहल का शुभारंभ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। यह कार्यक्रम राज्य में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और वैश्विक स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन समर्थ 4.0 के तहत एक अत्याधुनिक उपस्थिति ट्रैकिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे अभिभावकों को उनके बच्चों की रोजाना उपस्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो इसकी सूचना भी तुरंत भेजी जाएगी। सात दिन तक अनुपस्थित रहने पर जिला स्तर पर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा, जबकि 15 दिन से अधिक अनुपस्थिति पर मामला राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा और सीखने की निरंतरता सुनिश्चित करना है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शिक्षा बजट को बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पंजाब के इतिहास में किसी भी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा आवंटन है। इस निवेश का सीधा लाभ स्कूलों के बुनियादी ढांचे, संसाधनों और शिक्षा के परिणामों में सुधार के रूप में देखने को मिल रहा है।

क्या है सरकार का प्लान

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 500 से अधिक छात्रों वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कैंपस मैनेजर नियुक्त किए गए हैं, जबकि 100 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों में सुरक्षा गार्ड और सफाई स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अब विद्यार्थियों को समय पर मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है। मिशन समर्थ का उद्देश्य तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ने, लिखने और गणित में दक्ष बनाना है। इस योजना के तहत लगभग 12 लाख छात्रों और 70 हजार से अधिक शिक्षकों को शामिल किया गया है। स्तर-आधारित शिक्षण पद्धति के जरिए छात्रों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षा दी जा रही है, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूल भी देश में शिक्षा का नेतृत्व कर सकते हैं। मिशन समर्थ 4.0 के जरिए राज्य अब राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर वैश्विक उत्कृष्टता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article