पंजाब में बिहार की 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, शोर मचाने पर फंदे से लटकाया; आरोपी गिरफ्तार

Punjab Crime: पंजाब के मोगा में 25 मई को एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची (मूल निवासी बिहार) के साथ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। दोपहर के वक्त जब गर्मी के कारण सन्नाटा था, बच्ची कमरे में अकेली मोबाइल देख रही थी। उसकी बड़ी बहन कुछ देर के लिए मां के पास गई थी। इसी बीच झारखंड के रहने वाले 40 वर्षीय मजदूर दयानंद ने कमरे में घुसकर बच्ची के साथ जबरदस्ती की।

Punjab Crime: पंजाब में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची बिहार की रहने वाली है। बच्ची जब चिल्लाने लगी और मां को बताने की बात कहने लगी तो पकड़े जाने के डर से 40 साल के आरोपी ने उसे कमरे के पंखे से फंदे पर लटका दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

punjab crime

पंजाब में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म। istock

आरोपी का नाम दयानंद है। वह झारखंड का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देकर वह उसी शाम ट्रेन पकड़कर झारखंड भागने की तैयारी में था। इतना ही नहीं, वारदात के बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था, लेकिन मोगा पुलिस ने उसे बुगीपुरा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। । आरोपी पर रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि यह घटना 25 मई की है।

End of Feed