पंजाब में किसके दम पर बनेगी NDA सरकार? शाह के बयान पर AAP-कांग्रेस ने कसा तंज; अमन अरोड़ा ने याद दिलाया पुराना कार्यकाल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गृह अमित शाह के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोग 2007 से 2017 तक चले अकाली-भाजपा शासनकाल को नहीं भूले हैं। उन्होंने उस दौर का जिक्र करते हुए राज्य में नशे और गैंगस्टरवाद के बढ़ने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल साफ दिखाई दे रही है। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों दलों ने अब तक गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए हैं, जबकि पंजाब भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर स्पष्ट ऐलान नहीं किया है।

पंजाब में किसके दम पर बनेगी NDA सरकार? शाह के बयान पर AAP-कांग्रेस ने कसा तंज; अमन अरोड़ा ने याद दिलाया पुराना कार्यकाल

AAP ने अकाली-भाजपा के शासनकाल पर उठाए सवाल

अमित शाह के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले दोनों दल अपने दम पर सरकार बनाने के दावे करते थे, लेकिन अब NDA की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। अरोड़ा ने दावा किया कि दोनों दल मिलकर भी पंजाब में सरकार नहीं बना पाएंगे। अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोग 2007 से 2017 तक चले अकाली-भाजपा शासनकाल को नहीं भूले हैं। उन्होंने उस दौर का जिक्र करते हुए राज्य में नशे और गैंगस्टरवाद के बढ़ने का आरोप लगाया।

End of Feed