पुणे में रेव पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा, नाबालिगों समेत 156 लोग हिरासत में; गांजा और हुक्का बरामद

पुणे के तुलापुर इलाके में पुलिस ने एक कथित अवैध पार्टी पर छापेमारी की, इस दौरान 156 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान गांजा, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और लाखों रुपये की शराब बरामद की गई। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुणे में पुलिस ने शनिवार देर रात हो रही एक पार्टी में छापा मारा और गांजा, प्रतिबंधित धूम्रपान सामग्री तथा निर्धारित समय से अधिक समय तक परोसी जा रही शराब जब्त की। इस पार्टी में 150 से अधिक लोग मौजूद थे।

Rave party - istock

सांकेतिक फोटो

पुलिस उपायुक्त (अपराध) गौहर हसन ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे लोनिकंद पुलिस थाना क्षेत्र के तुलपुर गांव में एक स्थान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि वहां 107 पुरुष और 49 महिलाओं सहित कुल 156 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन की उम्र 21 वर्ष से कम थी। हसन ने बताया, ’’कार्यक्रम के लिए प्राप्त शराब का परमिट छह जून रात 11:30 बजे तक ही वैध था। हालांकि, पार्टी निर्धारित समय से भी आगे चलती रही। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग तीन ग्राम गांजा बरामद किया और 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर से भरे तीन कप जब्त किए।’’

End of Feed